फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के अधिकारियों ने किया कालागढ़ का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएसएफ के अधिकारियों ने किया कालागढ़ का दौरा
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कालागढ़ का दौरा किया।
सीआईएसएफ हरिद्वार के कमांडेंट पीएस रावत, अधीनस्थ अधिकारी कालागढ़ पहुंचे। बांध अधिकारियों के साथ देहरादून और हरिद्वार के अधिकारियों ने रामगंगा बांध, रामगंगा जलविद्युत गृह, सैंडिल बांध क्षेत्र का निरीक्षण किया। सुरक्षा बैरियर देखे, बांध से निरीक्षण के बाद बांध परियोजना के अधिकारियों के साथ बांध सुरक्षा को लेकर जानकारियों का आदान प्रदान हुआ। शिविर प्रबंध खंड के ईई शेर सिंह ने बताया कि बांध के निरीक्षण के दौरान बांध क्षेत्र में अधिकारियों/कर्मचारियों को परिचय पत्र गले में पहनकर आने जाने और बिना विभागीय अनुमति के किसी को आने जाने पर रोक लगाने संबंधी विषय पर बात हुई। बांध की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय भी खुफिया विभाग से मिली रिपोर्ट पर काम कर रहा है। बांध की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंपे जाने की बात हो सकती है। इस पर निर्णय शासन/प्रशासन को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध भ्रमण के दौरान वन विभाग के विश्राम गृह से और सैंडिल बांध पर ढिकाला मार्ग पर बनी चौकी से भी बांध क्षेत्र में प्रवेश को लेकर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इस बार सुरक्षा में कार्बेट टाइगर रिजर्व, उत्तराखंड जलविद्युत उत्पादन निगम की भागेदारी भी रहेगी। बांध सुरक्षा को लेकर हुई बैठक मे सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ बांध के एसई आरके अग्रवाल, उत्तराखंड जल विद्युत उत्पादन निगम के कालागढ़ के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह चौहान, स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें