फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी पर तटबंध न बनाने के विरोध में सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को सताने लगा बाढ़ का खतरा
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव मुरलीवाला लड्डूवाला में रामगंगा नदी पर बाढ़ नियंत्रण कार्य न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर डीएम से बाढ़ नियंत्रण कार्य जल्द कराने की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर स्टड न बनने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों को लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा सिर पर मंडरा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कार्य न होने से ग्रामीण खौफजदा हैं। एसडीएम ने तटबंध जल्द बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ों हो रही बारिश से ग्रामीणों में रामगंगा नदी में बाढ़ को लेकर खतरा सता रहा है। शनिवार को सिंचाई विभाग के रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कालागढ़ बांध का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जलस्तर का लेवल खतरे के निशान के ऊपर से होने पर बांध से पानी छोड़ दिया जाता है। इससे रामगंगा नदी में बाढ़ आ जाता है। नदी के मुहाने पर एक दर्जन से ज्यादा गांव हैं। लेकिन सिंचाई विभाग ने गांव की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए। नदी के किनारे पर छह स्थानों पर पानी का कटान रोकने के लिए स्टड बनाए जाने थे। मगर सिंचाई विभाग ने एक ही स्थान पर स्टड बनाया है। बारिश को देख गांव में पानी आने का खतरा सताने लगा है। ग्रामीणों ने समस्या को संज्ञान लेकर डीएम से जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं एसडीएम आलोक यादव का कहना है कि जांच कर तटबंध को जल्द बनाया जाएगा। चेताया कि यदि जल्द ही ग्रामीणों की सुरक्षा को पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों का घेराव होगा। प्रदर्शनकारियों में मदन सिंह राणा, विजेंद्र सिह, अनिल राठी, महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, ललित कुमार, हरेंद्र सिंह राणा, इंद्रजीत सिंह राठी ,कर्मवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें