बिजली कटौती से दिक्कत, आंदोलन की चेतावनी
रेहड़। बिजली की अघोषित कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शेड्यूल के अनुसार क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे में 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। जबकि शासन के 18 घंटे बिजली आपूर्ति देने के आदेश हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली कटौती से मुक्ति नहीं दिलाई तो आंदोलन होगा।
कासमपुरगढ़ी, मानियावाला, बादिगढ़ आदि गांवों के लोगों का कहना है कि सरकार के 18 घंटे बिजली आपूर्ति कराने के दावे पूरी तरह से हवाई साबित हो रहे हैं। शनिवार को जब बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने क्षेत्र के जेई चेतराम सिंह से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्होंने क्षेत्र के सांसद और विधायक से शिकायत कर सुधार कराने की मांग की है। ग्रामीण बलजीत, मुनेश, सचिन, प्रशांत, फिरोज आदि का कहना है कि दिन में बिजली आंख मिचौली करती रहती है। रात में भी आपूर्ति बदहाल है। एक्सईएन अमित कुुमार का कहना है कि आपूर्ति का समय बढ़ाना उच्च अधिकारियों के स्तर का मामला है। फिलहाल जितनी आपूर्ति मिल रही है उतनी ही दी जा रही है।