फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं का शिकार मुन्नी देवी राजकीय महिला चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चौबीस घंटे महिलाओं की प्रसव संबंधी सेवाओं और बच्चों के हर दिन नियमित टीकाकरण के लिहाज से महत्वपूर्ण मुन्नी देवी राजकीय महिला चिकित्सालय अव्यवस्थाओं का शिकार है। महिला चिकित्सालय में प्रसव और टीकाकरण के अलावा प्रसव बाद महिलाओं की देखभाल की इकाई भी संचालित है। मरीजों की सुविधाओं के लिए किए गए इतने तामझाम के बावजूद यहां प्रसव के लिए लाई गई महिलाओं की जांच के लिए तीमारदारों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वजह यहां लैब टेक्निशयन ही नहीं है। दूसरे वार्डों में प्रसव के बाद महिलाओं के लिए सुविधाओं में भी कोताही बरती जा रही है।
विज्ञापन


दो दिन से नहीं पोलियो की वैक्सीन
अमरोहा। महिला चिकित्सालय में नगर क्षेत्र के बच्चों के लिए हर दिन टीकाकरण की सुविधा है। जहां रोजाना लगभग 3 5 से 40 बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। बुधवार और गुरूवार को यहां पोलियो वैक्सीन ही नहीं थी। इस वजह से गुरुवार को 6-7 बच्चों को बिना पोलियो ड्राप पिलाए ही वापस लौटना पड़ा। यहां तैनत हेल्थ सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हज यात्रियों के टीकाकरण की वजह से अतिरिक्त 900 डोज की व्यवस्था की गई थी। इसलिए पोलियो वैक्सीन की कमी हो गई है। इसके लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

जांच के लिए तीमारदार लगा रहे चक्कर
अमरोहा। महिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए लाई गई महिलाओं के खून और दूसरी जांचों के लिए तीमारदारों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। क्योंकि यहां लैब टेक्नीशियन की तैनाती ही नहीं है।
विज्ञापन


आयुष चिकित्सकों के भरोसे महिला चिकित्सालय
अमरोहा। चिकित्सालय में फिलहाल संविदा पर तैनात चार आयुष महिला चिकित्सक, चार स्टाफ नर्स अैर तीन एएनएम के अलावा दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती है। महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिहाज से यहां अभी तक महिला चिकित्सक की स्थायी पोस्टिंग ही नहीं है। दोपहर दो बजे ओपीडी बंद होने के बाद इमरजेंसी सेवाओं के लिए एक महिला डॉक्टर की ऑन कॉल सेवाएं मिलती हैं। इसलिए कई बार मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।

खराब पड़े हैं वार्डों में लगे पंखे
अमरोहा। प्रसव के बाद महिलाओं को भर्ती किए जाने वाले वार्ड में चार में से दो पंखे कई दिनों से खराब पड़े हैं। जबकि बेड पर बिछी गंदी चादरें भी अव्यवस्थाओं की गवाही दे रही थीं।

एलटी न होने की जानकारी नहीं
अमरोहा। सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि मुन्नी देवी राजकीय महिला चिकित्सालय में एलटी न होने की उन्हें जानकारी नहीं है। बोले पिछले दिनों यहां अरबन पीएचसी से एक एलटी को लगाया गया था। यदि एलटी नहीं है तो व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें