फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने शहजादपुर में पालतु कुते , बकरी को निवाला बनाया, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली (बिजनौर)। गांव शहजादपुर में गुलदार का आतंक मचा है। गुलदार ने सोमवार की रात गांव के असद की एक बकरी और उसके पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि वह गुलदार को पकड़वाने की मांग को लेकर कई बार वन विभाग के अधिकारियों से मांग कर चुके है। प
विज्ञापन

गांव के असद ने बताया कि उनके बाड़े में कई बकरी बंधी थी। बाड़े के बाहर बकरियों की निगरानी को उन्होंने कुत्ते को पाल रखा है। सोमवार की देर रात जब गुलदार बाड़े की ओर से आया तो कुत्ता काफी तेज आवाज में भौंका। परिवार के लोग जागे तब तक गुलदार ने कुत्ते का शिकार कर चुका था और बाड़े में बंधी बकरी को भी मार चुका था। गुलदार कुत्ते को उठाकर ले गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से जाग कर रात बिताई। गौरतलब है कि एक माह पहले गुलदार गांव के मदन सिंह की गाय को मार चुका है। ग्रामीण मदन सिंह, महावीर सिंह, करन सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों से जल्द गुलदार को न पकड़ने पर आंदोलन को चेताया है। उधर, वन विभाग के रेंजर का कहना है कि गुलदार को पकड़ने का पूरा प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें