फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने नृत्य कर किया महादेव की लीला का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । आदर्श शिक्षा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में महाशिवरात्रि पर बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या गार्गी ठाकुर ने भगवान शिव शंकर के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कई बच्चों ने भगवान शिव शंकर की वेशभूषा में नृत्य किया। कक्षा प्रथम के बच्चों ने शिव शंकर ने जिसको पूजा, कक्षा दो के बच्चों ने ओम नम: शिवाय, तीन के बच्चों ने भोले तेरी भांग की घुट्टी मार गई, पांच के बच्चों ने क्यों खड़ी खड़ी तू है गौरा, छह के बच्चों ने मैं कहूं भोला सबसे निराला है, सात के बच्चों ने तो बोलो हर हर हर महादेव, आठ के बच्चों ने जय जय शिव शंकर आदि गीतों पर नृत्य किया। आयोजन में शिवानी, ललिता, हेमंती, पारुल, सुरभि, हुमैरा, मनीषा, प्राची, सोनिका आदि शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें