बिजनौर । आरबीडी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों की स्वयंसेविकाओं ने एक दिवसीय तृतीय शिविर शहीद दिवस और श्रमदान दिवस के रू प में मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पोस्टर बनाएं और रैली निकाली।
शिविर में स्वयंसेविकाओं एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समीना बी और डॉ. मृदुल ने गांधी की चित्र पर पुष्प अर्पित किए और सामूहिक रुप से रामधुन गाई गई। सभी ने गांधी जी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। डॉ. समीना ने छात्राओं से श्रमदान कर स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग देने को कहा। छात्राओं ने गांव तिमरपुर और दीपावाला में घर-घर जाकर शौचालय का प्रयोग करने को कहा। कार्यक्रम में भव्या खन्ना, नीता, नेहा, पल्लवी, शिवानी, आफरीन, नाजरीन, अरीबा, नौशीन व हीना आदि मौजूद रही। कृष्णा कॉलेज की रासेयो शिविर की छात्र इकाई ने तीसरा सामान्य शिविर योग एवं स्वास्थ्य दिवस के रुप में गांव कादरपुर जसवंत उर्फ तिबड़ी के प्राथमिक विद्यालय में मनाया। शिविर में अतिथि पतंजलि के संयोजक चौधरी शूरवीर सिंह ने छात्रों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम अधिकारी शोभित रस्तौगी ने स्वयं सेवकों के समूह बनाए और उन्हे रासेयो के उद्देश्यों की जानकारी दी। शिक्षक दुष्यंत जैन ने स्वयंसेवकों के साथ गांव में जाकर जन-जन को घर जाकर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। छात्रा इकाई ने चौथा सामान्य शिविर शहीद दिवस के रूप में गांव बख्शीवाला में मनाया। शिविर में सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम अधिकारी पूनम गुप्ता ने कहा कि देश को आजाद कराने में हजारों क्रांतिकारी शहीद हुए है। कार्यक्रम में संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, पवन कुमार, प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा और डॉ. एससी जैन मौजूद रहे।