नजीबाबाद। शासन से आए उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के जेई ने नजीबाबाद के प्रस्तावित राजकीय कन्या महाविद्यालय की भूमि क्षेत्र का निरीक्षण किया। जेई ने पूर्व चेयरमैन से डिग्री कॉलेज भूमि के संबंध में जानकारी की।
प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण के निर्देश पर उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के जेई रिजवान खान ने नजीबाबाद के प्रस्तावित राजकीय कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण की जमीन का निरीक्षण किया। चेयरपर्सन पति एवं पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां ने जेई को सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की भूमि का नगरपालिका के वरिष्ठ लिपिक मुजफ्फर अली, जेई एसके कंबोज के साथ निरीक्षण कराया। वक्फ निगम के जेई ने बताया कि जल्द ही डिग्री कॉलेज निर्माण विभाग से जुड़ी तकनीकी टीम नजीबाबाद पहुंचकर क्षेत्र का मिट्टी परीक्षण करेगी।