फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीनियस ब्रिगेड परीक्षा में छात्रों का उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वीकेआईटी में अमर उजाला एवं बंसल क्लासेज कोटा की ओर से आयोजित जीनियस ब्रिगेड परीक्षा में कक्षा आठ से 11 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। काउंसिलिंग सत्र के बाद सभी विद्यार्थियों को संस्था की ओर से मेडल व प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के गुर भी सिखाए गए। छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर परीक्षाओं की तैयारी करने पर जोर दिया गया। परीक्षा के दौरान छात्र छात्राओं में भारी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वीकेआईटी में अमर उजाला एवं बंसल क्लासेज कोटा की ओर से आयोजित जीनियस ब्रिगेड परीक्षा में कई स्कूलों के 700 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का शुभारंभ कॉलेज के एमडी अभिषेक व प्राचार्य द्वारा किया। उद्घाटन सत्र में छात्रों ने कई गीत भी सुनाए। इस मौके पर छात्रों को सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने पर जोर दिया गया।
इन स्कूलों के छात्रों ने किया प्रतिभाग
वीकेआईटी में अमर उजाला व बंसल क्लासेज कोटा की ओर से आयोजित परीक्षा में वी एस डी पब्लिक स्कूल, एच एम पब्लिक स्कूल, रूट इंटरनेशनल स्कूल, रहीमिया पब्लिक स्कूल, मॉर्डन ऐरा पब्लिक स्कूल, ए एन इंटर नेशनल स्कूल, के पी एस इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शिक्षकों का रहा सहयोग
परीक्षा कराने में शिक्षक आकाश, प्रदीप गुप्ता, मोनिका, रश्मि, हिमानी, नीरज कुमार, कृष्णा कुमार, रेनू चौधरी, मयंक अहलावत, भूपेंद्र सिंह, शिवाली शर्मा आदि शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
प्रशस्ति पत्र पाकर झूम उठे छात्र छात्राएं
वी के आईटी में आयोजित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं के अमर उजाला व बंसल क्लासेज कोटा की ओर से मेडल व प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। प्रशस्ति पत्र पाकर छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे। छात्रों का कहना था कि इस परीक्षा से उनका आत्म विश्वास बढ़ा है तथा आगे की परीक्षाओं की तैयारी में भी उन्हें मदद मिलेगी। छात्रों ने कहा कि आगे में ऐसी प्रतियोगी परीक्षा होती रहनी चाहिए।
छात्रों को होगा लाभ:एमडी वी के आईटी
बिजनौर। वीकेआईटी के एमडी अभिषेक सिंह ने कहा है कि शब्दों में ज्यादा आवाज होती है। यदि कोई बच्चा अपने अंदर के मनोभाव पर मेहनत करे तो निश्चित तौर पर उसे सफलता मिलेगी। अमर उजाला ने बच्चों को अच्छी तैयारी करने के लिए एक मंच दिया है। इससे छात्र छात्राओं को निश्चित तौर पर लाभ होगा।
लक्ष्य निर्धारित करें छात्र
बिजनौर। बंसल क्लासेज कोटा के निर्भय पांडेय व कुणाल शर्मा छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया तथा परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में भी उन्हें बताया। उन्होंने छात्रों से जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें