फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने शूटरों को किया सम्मानित 16-48-17

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के शूटरों ने दिल्ली में आयोजित 37वीं उत्तर भारत शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने विजेता शूटरों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शूटिंग कोच शमीम अहमद के अनुसार 50 मीटर एयर रायफल में असलम अंसारी ने रजत पदक झटका है। दीपांशु दक्ष ने एयर पिस्टल में 400 में से 370 अंक प्राप्त कर भारत में दूसरा व यूपी में छठा स्थान प्राप्त किया है। अनुज कुमार, मोहम्मद अनस, शमीम अहमद ने पिस्टल में, प्रियांशु कुमार, राजदीप सिंह, हर्ष चौधरी, विशाल राठी ने दस मीटर एयर रायफल में, रजत कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई किया है। एकलव्य शूटिंग रेंज व एमडी इंटरनेशनल स्कूल के दस शूटर केरल में होने वाली 61वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सक्षम अग्रवाल, अग्रिम राठी, अवनीत कौर, सलमा अंसारी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। रेंज अध्यक्ष संजीव यादव ने शूटरों से भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें