महिला बुकिंग क्लर्क पर अभद्रता का आरोप
नजीबाबाद।
एक यात्री ने स्टेशन अधीक्षक और रेलवे उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर स्टेशन पर तैनात एक महिला बुकिंग क्लर्क पर अभद्रता करने तथा टिकट फाड़ देने का आरोप लगाया है।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के एसएस और रेलवे उच्चाधिकारियों को एक यात्री ने डाक द्वारा शिकायती पत्र भेजा। पत्र में बताया गया कि 23 अक्तूबर 2017 को देररात मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से शाहदरा दिल्ली जाने के लिए बुकिंग विंडो से टिकट लिया था। आरोप है कि महिला बुकिंग क्लर्क ने 75 रुपये के टिकट के लिए पांच रुपये खुले देने को कहा। यात्री का आरोप है कि उसने पांच रुपये खुुले न होने की बात कही, तो महिला ने कहीं से भी पांच रुपये लाने को कहा। यात्री का आरोप है कि महिला ने उससे अपशब्दों का प्रयोग किया तथा उसका टिकट फाड़ दिया। बाद में उसे किसी अन्य यात्री से टिकट लेकर रेल यात्रा करनी पड़ी।
पीड़ित यात्री ने अपने नाम व पते का उल्लेख न करते हुए एसएस, मीडिया कार्यालय तथा रेलवे उच्चाधिकारियों को हस्तलिखित पत्र भेजकर बुकिंग क्लर्क द्वारा झूठे मामले में फंसवाने की धमकी देने का आरोप लगाया। एसएस आरके मीना ने डाक द्वारा पत्र आने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि महिला बुकिंग क्लर्क से स्पष्टीकरण लिया गया। बुकिंग क्लर्क ने आरोप को निराधार बताते हुए यात्री और उसके साथियों द्वारा स्वयं उसके साथ अभद्रता करने की बात कही है।