फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, डर-डर कर जंगल जा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों ने सतर्क रहने की ग्रामीणों को दी हिदायत
विज्ञापन

बच्चों में भी बैठा खौफ, रात में गांव में पहरा लगाने को मजबूर हुए ग्रामीण

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
देहात क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार है। डर-डर कर ग्रामीण जंगल में चारा लेने जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी सतर्कता बरतने की हिदायत दे चुके हैं। बच्चों में भी तेंदुए का खौफ बैठ गया है। बेचैन हुए ग्रामीण गांव में पहरा लगाने को मजबूर हैं। हालांकि अभी तक तेंदुए ने गांव में दस्तक नहीं दी है। जंगल में ही ग्रामीणों ने तेंदुए को घूमते देखा है।
मऊमय चक गांव के जंगल में तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला बोला था, लेकिन ग्रामीण बच गया था। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने जंगल को घेरकर उसको तलाशने की पुरजोर कोशिश की थी। कामयाबी नहीं मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया था। इसके बाद क्षेत्र के नगलिया मीरा शाह के जंगल में ग्रामीणों ने उसको देखा था। वनाधिकारियों को मौजूदगी की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बीते दिन वन विभाग के अधिकारी पूरी टीम के साथ गांव में पहुंचे थे। ग्रामीणों से जानकारी हासिल कर पंजों के निशान आदि देखे थे। सभी से सतर्क रहने की बात कही थी। लगातार नजर आ रहे तेंदुए से क्षेत्र के गांव घना नगला, बहादरपुर, खंडसाल कला, मऊमय चक, नगलिया मीरा शाह, भटपुरा के ग्रामीणों में खौफ है। पशुओं का चारा लेने के लिए ग्रामीण झुंड बनाकर जंगल में जा रहे हैं। बड़े तो भयभीत हैं ही बच्चे भी सहमे हुए हैं। गांव में घुस न जाए, इसलिए जाग कर रातें गुजारने को विवश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें