फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मोहल्ला खत्रियान बी-13 के मोहल्ले में विद्युत तार लटकने को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। समस्या को जल्दा समाधान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

मोहल्ला खत्रियान बी-13 मक्का मस्जिद के पास रहने वाले लोगों का आरोप है कि उनके घरों से 140 मीटर दूर पोल है। उस पोल पर करीब 25 कनेक्शन है। उनके घरों के पास पोल नही होने के कारण विद्युत केविल सड़कों पर नीचे लटके हुए हैं। उनसे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मोहल्लेवासियों ने घरों के पास खंबा लगवाने को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जल्द घरों के पास पोल नही लगने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। पप्पू, लालू, नसीम, कसीम, इकरार, इस्लामुद्दीन, इकबाल, शहजाद, शमशीर, फारूक, आबिद व आसिफ ने प्रदर्शन किया।
विद्युत लाइन डलवाने की मांग
बिजनौर। बैराज रोड पर पुलकित हॉस्पिटल के सामने स्थित कॉलोनीवासियों ने डीएम से कॉलोनी में विद्युत लाइन डलवाने की मांग की है। सुनीता, देवेंद्र वर्मा, संजय वर्मा व मेवाराम वर्मा आदि ने बताया कि पांच परिवार कॉलोनी में पिछले ढाई साल से बिना बिजली के रह रहे हैं। उनके घर में छोटे-छोटे बच्चे है। बिजली नहीं आने के कारण उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके बच्चे गर्मी में बीमार हो जाते है। उन्होंने डीएम से जल्द कॉलोनी में विद्युत लाइन डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें