बाबा टिकैत की प्रतिमा पुन:स्थापित कराई जाए
बिजनौर। रालोद की बैठक में गांव बागड़पुर किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा खंडित करने पर चिंता जातई गई। वक्ताओं प्रशासन से प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
गांव बागड़पुर के शिव मंदिर प्रांगण में रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बाबा टिकैत की प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि किसानों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ही प्रतिमा खंडित करने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की बैठक में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, किसान लुध्यान सिंह, ब्रजपाल सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने विचार रखे।