फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट घेराव की रणनीति की तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। किसान जसवंत सिंह की मौत के प्रकरण में नामजदों की गिरफ्तारी न होने पर अन्याय विरोधी संघर्ष समिति की बैठक में 18 अगस्त को कलक्ट्रेट घेराव की रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि कलक्ट्रेट घेराव के लिए पांच टीम बनाई गई हैं। अगर पुलिस प्रशासन ने किसी एक को भी छुआ तो बाकी चार टीम प्रशासन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए प्रदर्शन करेंगी। हजारों किसानों द्वारा गिरफ्तारी देने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड के पास हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान जसवंत सिंह की मौत के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार व भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़ ने जिला प्रशासन पर मजदूरों व किसानों का शोषण करने आंदोलन को कुचलने का आरोप लगाया। राजेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें शांतिपूर्वक अपनी बात रखने व अन्याय के खिलाफ लड़ने से कोई नहीं रोक सकता है। सेवानिवृत्त सीओ एमपी सिंह ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री रुचिवीरा की गिरफ्तारी की बात कहते हैं, लेकिन पुलिस ने अपहरण कांड से अपहरण की ही धारा हटाकर फाइल कोर्ट में पेश कर दी। ऐसी कार्यप्रणाली से देश और जनता का कैसे भला होगा। बाबूराम तोमर ने कहा कि किसान गन्ना समिति कार्यालय बिजनौर में एकत्र होकर सुबह दस बजे कलक्ट्रेट के लिए कूच करेंगे। बैठक में जितेंद्र पहलवान, विजयपाल सिंह, सुरपाल सिंह, लाल सिंह, धर्मेंद्र राणा, पदम सिंह, तपेंद्र सिंह, इलम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजीत चौधरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें