संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लाॅक अफजलगढ़ में 129 जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुशांत सिंह ने नवयुगलों को उपहार भेंट करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।
भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने मां गायत्री और सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीडीओ सीपी पांडे ने बताया कि योजना के अंतर्गत 129 जोड़े, जिसमें 93 हिन्दू एवं 36 मुस्लिम का विवाह कराया गया। 35 हजार रुपये का चेक कन्या के खाते और दस हजार का घरेलू सामान दिया गया। छह हजार खाने पर खर्च किए गए। बढ़ापुर विधायक आदि नेताओं ने नवयुगलों को सूटकेश, प्रेशर कुकर, दीवार घड़ी,पायल आदि घरेलू सामान भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल कि कामना की। हिंदू जोड़ों का विवाह संस्कार गायत्री परिवार के राजेंद्र सिंह, पिंकी रानी, राजबाला और मुस्लिम जोड़ों के निकाह की रस्म कारी तौहीद ने संपन्न कराई।
इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली, भाजपा नेता मलकीत सिंह, एडीओ समाज कल्याण गौरव सिसौदिया, एडीओ आईएसबी इकबाल अहमद, एडीओ कृषि रक्षा रोहित कुमार के अलावा सभी पंचायत सचिव मौजूद और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।