फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रशिक्षक पाठशाला में जाम छलकाना पड़ा भारी

विज्ञापन
बिजनौर में मंडलीय राजस्व प्र​शिक्षण विद्यालय में दिन ही शराब पीने की वीडियो वायरल। स्रोत वीडियो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। स्वाहेड़ी के पास स्थित मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षकों को जाम छलकाना भारी पड़ गया। इसके बाद विद्यालय प्रधानाचार्य तहसीलदार अमर पाल सिंह ने चार प्रशिक्षकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनसे प्रशिक्षण विद्यालय में शराब पीने का जवाब मांगा गया है।
सोशल मीडिया पर राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय की एक वीडियो वायरल हुई। इसमें प्रशिक्षक शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। तख्त पर बैठकर दिन में ही जाम छलका रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया। वीडियो में जाम छलकाने वालों में चांदपुर में आरके के पद से यहां संबंद्ध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्रशिक्षु राजस्व निरीक्षक पर हाजिरी की जिम्मेदारी है। मामला प्रधानाचार्य तक पहुंचते ही जांच शुरू हो गई। प्रधानाचार्य अमरपाल सिंह का कहना है कि चारों प्रशिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अभी जांच चल रही है। दोषी पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें