फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के पैरोकार की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के पैरोकार की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

स्योहारा। गांव रानानंगला में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य पैरोकार सुमित की तबियत खराब होने पर पुलिस ने अपनी मौजूदगी में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच ही उसे घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

गांव रानानंगला में आदित्य गैंग द्वारा मारे गए दो सगे भाइयों के केस की पैरवी कर रहे सुमित की अचानक तबियत खराब हो गई। सुमित के सुरक्षाकर्मी ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में सुमित को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद सुरक्षा के बीच ही सुमित को घर पहुंचाया गया। बता दें कि दो वर्ष पूर्व कुख्यात आदित्य गैंग ने मुखबिरी के शक में रानानंगला निवासी राकेश की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। जिसकी पैरवी राकेश का छोटा भाई मुकेश कर रहा था। एक साल बाद आदित्य गैंग ने राकेश के केश की पैरवी कर रहे मुकेश की भी गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। अब इस दोहरे हत्याकांड की पैरवी राकेश का पुत्र सुमित कर रहा है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सुमित के पेट में दर्द होने पर उसे अतिरिक्त भारी पुलिस सुरक्षा में निजी चिकित्सक के यहां लाया गया था। जहां से उपचार के बाद उसे पुलिस सुरक्षा में ही उसके घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें