फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण में लापरवाही उच्चाधिकारियों से की शिकायत, जांच के आदेश

Wed, 06 Mar 2019 12:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नाला निर्माण
विज्ञापन
सहसपुर में नगर पंचायत द्वारा निर्माण कराए जा रहे सड़क के किनारे के नाले और कस्बे में धर्मशाला निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री न लगने के आरोप लग रहे हैं। सहसपुर नगर पंचायत में स्टेट हाइवे के किनारे इंटर कॉलेज के पास नालों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि ठेकेदार द्वारा अव्वल की जगह सोयम ईंटें लगाई जा रही हैं। निर्माण में उचित अनुपात में सीमेंट रेत भी नहीं लगाया जा रहा। इसके अतिरिक्त तल पर भी उचित सामग्री नहीं लगाई गई है। वार्ड संख्या तीन में निर्माण की जा रही धर्मशाला में भी ईंट और सामग्री मानक के अनुरूप नहीं है।

भाजपा के नगर अध्यक्ष फराज अहमद ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। अधिशासी अधिकारी गार्गी ने बताया कि शिकायत के निस्तारण के लिए अवर अभियंता राजेश को जांच के आदेश दिए गए हैं। मंगलवार को रिपोर्ट प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें