हादसे में घायल चाचा की भी मौत
नहटौर। रोडवेज बस के कुचलने से घायल हुए दूसरे व्यक्ति की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दूसरे शव को भी सीलकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। रोडवेज चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव नकीबपुर खजूरी निवासी मुखर्जी दास 41वर्ष और गांव के ही रिश्ते के चाचा महावीर सिंह 48 वर्ष को बृहस्पतिवार की शाम को नहटौर-नूरपुर मार्ग पर चक मोड़ के पास मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस ने कुचल दिया था। इसमें मुखर्जी दास की मौके पर ही मौत हो गई थी ।घायल महावीर सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां उपचार के दौरान महावीर सिंह की भी मौत हो गई ।दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मुखर्जी दास के पुत्र प्रभात की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।