फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में अब तक तहसील के 75 हजार किसानों का हुआ सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक तहसील के 75 हजार किसानों का हुआ सत्यापन
विज्ञापन

धामपुर। राजस्व विभाग की ओर से दिनरात एक कर मेहनत करने के बाद भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत करीब 75 हजार किसानों का ही सत्यापन हो गया है। बताया गया कि तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाकों में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लघु और सीमांत किसानों की संख्या है। तहसीलदार ने तीन दिन के भीतर सभी किसानों का सत्यापन करने की बात कही है। इस कार्य को समय से पूरा कराने को कई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसीलदार भान सिंह ने बताया कि विभाग का लक्ष्य है कि जल्द ही किसानों की सत्यापन करने के बाद योजना का लाभ दिलाने को सूची कृषि विभाग को उपलब्ध करा दी जाए। कृषि विभाग की ओर से योजना का लाभ दिलाया जाएगा। राजस्व विभाग की ओर से तो केवल किसानों का सत्यापन ही कराया जा रहा है। तहसीलदार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लघु और सीमांत किसानों को योजना के तहत केवल वर्ष भर में छह हजार का लाभ मिलना है। इस धनराशि में से दो-दो हजार की धनराशि पहली किस्त में आएगी। विभाग का प्रयास है कि इस धनराशि को फरवरी के अंत तक किसानों के बैँक खातों में ट्रांसफर करा दिया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि फरवरी के अंत तक यह धन किसानों के खातों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। एक साल राजस्व विभाग की ओर से हुए सर्वे में करीब 1.37 हजार किसान शामिल है। इनमें से करीब 75 हजार का सत्यापन हो चुका है। बाकी का तेजी के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें