स्कूल के बाहर तैनात पुलिस जवान
- फोटो : amar ujala
उपनिदेशक शिक्षा की टीम ने मारा छापा, दो नकलची पकड़े गए
बिजनौर। प्रशासन ने यूपी बोर्ड के हाई स्कूल अंग्रेजी के पेपर में पूरी घेराबंदी रखी। नकलविहीन परीक्षा की सख्ती के चलते परीक्षा छोडने वाले छात्रो कीण्संख्या बढ रही है। बृहस्पतिवार को 3964 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उपनिदेशक मुरादाबाद मंडल के सचल दल समेत आंतरिक दस्ते ने दो नकलची पकड़े हैं। अब प्रशासन की निगाह 15 फरवरी को होने वाले इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान के पेपर पर है।
बृहस्पतिवार को हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर था। प्रशासन अंग्रेजी, गणित, विज्ञान के पेपरों को नकल के दृष्टिकोण सेण्संवेदनशील मानकर चल रही था। इसी के तहत आज पूरी घेराबंदी रखी गई। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई। हाई स्कूल अंग्रेजी में पंजीकृत 51702 छात्रों में से 48254 छात्रों ने परीक्षा दी है। 3448 छात्रा गैरहाजिर रहे। इंटर के बहीखाता व लेखाशास्त्र में पंजीकृत 1575 में से 1516 छात्र उपस्थित व 58 अनुपस्थित रहे। कृषि वनस्पति विज्ञान में पंजीकृत 224 छात्रों में 201 छात्र उपस्थित व 14 छात्र अनुपस्थित रहे। कृषि अर्थशास्त्र में पंजीकृत 168 छात्रों में 160 उपस्थित आठ अनुपस्थित, व्यवसायिक वर्ग के विषयों में पंजीकृत 827 छात्रों में से 796 छात्र उपस्थित व 31 छात्र अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली में इंटर गृहविज्ञान में पंजीकृत 8789 परीक्षार्थियों में 8384 परीक्षार्थी अनुपस्थित व 405 अनुपस्थित रहे हैं। मुरादाबाद से आए उपनिदेशक शिक्षा के सचल दल ने द्वितीय पाली में गृहविज्ञान के परीक्षार्थी को नकल पकड़ा है। एक छात्रा को हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में नकल करते पकड़ा है। 15 फरवरी को द्वितीय पाली में इंटर रसायन विज्ञान का पेपर है।