फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले पूर्व सैनिक, खून का बदला खून

विज्ञापन
आतंकी हमला
विज्ञापन
‘पाकिस्तान को खाक में मिलाकर ही खत्म होगा आतंकवाद’
विज्ञापन

बिजनौर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 18 सैनिकों की शहादत से पूर्व सैनिकों में उबाल है। जिले के पूर्व सैनिक इस घटना का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे हैं। आतंकियों को आतंकियों की भाषा में ही सबक सिखाने के लिए पूर्व सैनिक भी तैयार हैं।
करगिल युद्ध में अपना पराक्रम दिखाने वाले पूर्व सैनिक मोहम्मद असद के अनुसार देश का सैनिक सीमा पर नहीं बल्कि देश के अंदर शहीद हुआ है। यह देश का दुर्भाग्य है। कहा कि सैनिक तो देश की रक्षा के लिए होता है। देश के अंदर तो फौजी को घर जैसा माहौल मिलना चाहिए।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल हर्षनिधि के अनुसार भारत को अब इस्राइल जैसे देशों से सीख लेनी चाहिए। चारों ओर से शत्रुओं से घिरा इस्राइल कभी आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेकता है। इस्त्राइल की तरह हमारे देश को भी तकनीक में निपुण होकर सैनिकों को अत्याधुनिक हथियार देने चाहिएं। आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की खुली छूट देनी चाहिए। वे खुद आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेना चाहते हैं।
सेवानिवृत्त सूबेदार कमलराज सिंह के अनुसार घर के दुश्मनों से निपटने के लिए अब सरकार को रिटायर्ड फौजियों को बुलाना चाहिए। वे कश्मीर में किसी भी हिस्से में पोस्टिंग लेने को तैयार हैं। कश्मीर में आतंकवादियों के मददगारों को भी देखते ही गोली मारने के आदेश होने चाहिए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैनिक कामेंद्र सिंह के अनुसार अब जवानों के खून का बदला आतंकियों और पाकिस्तानी सैनिकों के खून से चाहिए। अपने एक जवान के बजाए दुश्मन के 100 जवान मारने चाहिए। दुश्मनों के दिल में सेना का वो खौफ होना चाहिए कि वे सपने में भी भारत पर हमला करने की न सोच सकें। पाकिस्तान को खाक में मिला देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें