फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में तिगरी और वॉलीबाल में स्टेडियम की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नेहरू स्टेडियम में आयोजित जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में एसपी डिग्री कॉलेज तिगरी एवं वॉलीबाल में स्टेडियम बिजनौर ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बुधवार को नेहरू स्टेडियम में कबड्डी और वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं को खेल भावना से ही लेना चाहिए। खेलों में हार जीत तो लगी रहती हैं। इसलिए सभी खिलाड़ियों को आपस में मृदुल व्यवहार करना चाहिए। साथ ही विजेता टीम को भी उप विजेता टीम का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान एसपी डिग्री कॉलेज तिगरी और राजकीय हाईस्कूल पाडला के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसे तिगरी की टीम ने 41-15 से जीत लिया। इसके अलावा स्टेडियम बिजनौर और आरबीडी बिजनौर के बीच हुए वॉलीबाल मैच में स्टेडियम की टीम ने 25-21 से जीत लिया। कबड्डी के निर्णायक मंडल में पुष्पेंद्र कुमार, खड़क सिंह, धर्मदेव भाटी, अनुराग मलिक, नीरज कुमार, अरविंद कुमार, वॉलीबाल के निर्णायकों में ओमवीर राणा, अजीत सिंह, चंद्रशेखर, आदित्य चौधरी, चित्रा चौहान, सुहेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, हिमांशु, संजीव थपलियाल, सरिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें