फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति की रक्षा पर आयोजित की महिलाओं ने संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति को व्यवहार में लाएं : सुमन गुप्ता
विज्ञापन

नजीबाबाद। नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन क्राइम प्रिवेंटिव ब्रिगेड ने युवाओं से भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहने और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बचने का आह्वान किया। प्रिवेंटिव ब्रिगेड की जिला उपाध्यक्ष सुमन वर्मा के आवास पर संस्कृति की रक्षा संगोष्ठी में महिलाओं ने युवाओं का आह्वान किया कि वे विदेशी संस्कृति के परिचायक वैलेन टाइन-डे का त्याग करें। सुमन वर्मा ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। पाश्चात्य संस्कृति को हमें अपने ऊपर हावी होने से बचाना है। हमें भारतीयता को हर क्षेत्र में व्यवहार में लाकर अपनी संस्कृति को बचाना है। नईम आरा नाज ने समाज से श्रेष्ठ संस्कारों को व्यवहार में लाने, सामाजिक बुराइयों से बचने का आह्वान किया। सुशीला गुप्ता की अध्यक्षा और सुमन वर्मा के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में कृष्णकांत गोयल, मिथलेश गुप्ता, ललनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें