फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जुटें कांग्रेस कार्यकर्ता : डूंगर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
‘लोकसभा चुनाव में जुटें कांग्रेस कार्यकर्ता’
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर तक मजबूती प्रदान करने की अपील की गई। साथ ही लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से बायोडेटा जमा करने को कहा गया। इसके अलावा मुरादाबाद में आयोजित होने वाली रैली में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि देश की जनता केंद्र और प्रदेश सरकार के क्रियाकलापों से तंग आ चुकी है। जनता ने भाजपा को सबक सिखाने की ठान ली है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, विक्रम सिंह एडवोकेट, मीनू गोयल, हुमायुं बेग, मुनीश त्यागी, उमराव सिंह थौलिया, गुलशन कुमार, डॉ. कैलाश विश्वकर्मा, रामपाल राठी, गीता काकरान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें