फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में युवती सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवती सहित दो की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। जाफराबाद में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में मणिपुर की युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती को गंभीर चोटें आईं।
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर शुक्रवार की रात कोटद्वार से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार जाफराबाद के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। रात करीब ढाई बजे हुई घटना में कार चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार मणिपुर की एक युवती की कोटद्वार के जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। एक अन्य घायल युवती को कोटद्वार में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार उत्तराखंड सीमा के निकट हुई घटना की सूचना मिलते ही नजीबाबाद और कोटद्वार की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। मृतकों में कोटला मुबारकपुर दिल्ली में रह रही मणिपुर निवासी 20 वर्षीय इमाइ उर्फ यंगमियार हुमंसंग पुत्री पौंडम , फ्रेंड्स कॉलोनी कालका दिल्ली निवासी 35 वर्षीय चालक ईशपाल भारद्वाज शामिल हैं। नजीबाबाद पुलिस ने मृतकों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं घायल युवती को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मृतकों के परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतक युवती की चचेरी बहन शेरान ने बताया कि इमाइ का अपना कारोबार है, वह कारोबार के सिलसिले में कोटद्वार आई थी वापसी में हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें