फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरीशचंद्र को हटाने के लिए किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरीशचंद्र को हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर । बसपा बामसेफ संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य जोन इंचार्ज मुरादाबाद मंडल गिरीश चंद्र के खिलाफ विकास भवन में धरना शुरू किया है। गिरीशचंद्र पर अरबों रुपये में टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी से निकालने की मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि गिरीशचंद्र ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिलकर 2017 विधानसभा चुनावों में अरबों रुपये की डील कर ऐसे प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जिनके समाज के वोट न के बराबर थे। कांठ विधानसभा में नासिर हुसैन को टिकट दिया, उनके समाज के केवल 6494 वोट थे। जबकि दो बार विधायक रहे रिजवान साहब का टिकट काट दिया गया, उनके समाज के 60 हजार से ज्यादा वोट थे। कहा कि नगीना विधान सभा सीट भी तीन बार बेची गई। गिरीशचंद्र के कारण मुरादाबाद मंडल में बसपा की एक भी सीट नहीं आई और पार्टी बहुत नीचे पहुंच गई। नगर पालिका चुनाव में अरबों रुपये लेकर इतने कमजोर प्रत्याशी उतारे गए कि बिजनौर में तीन प्रत्याशियों को 150 से भी कम वोट मिले। जब तक गिरीशचंद्र को पार्टी से बाहर नहीं किया जाता तब तक पार्टी का उभर माना मुश्किल है। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब को प्रतीक मानकर उन्होंने गिरीशचंद्र को हटाने का संकल्प लिया है। धरने में डा.सत्यपाल सिंह, नकाकत कंभौरी, आजाद शेख, अरूण कुमार, सीताराम, मोहन कुमार, मनोज कुमार, धर्मवीर सिंह, देशराज भुईयार आदि मौजूद रहे। ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें