ट्रायल के स्योहारा पहुंची बुलेट ट्रेन, लोग उत्साहित
स्योहारा। ट्रायल पर स्टेशन पर पहुंची बुलेट ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ट्रेन को देखकर लोग काफी उत्साहित दिखे तो कई लोगों सेल्फी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बुलेट ट्रेन का मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच ट्रायल चल रहा है। अफसरों के अनुसार अगर यह सफल हुआ तो यह सबसे बेहतर ट्रेन साबित होगी। शनिवार को बुलेट ट्रेन ट्रायल के लिए स्टेशन पर पहुंची। लोगों को इसकी खबर मिलने पर भीड़ लग गई। ट्रेन करीब 20 मिनट स्टेशन पर ठहरी रही। भाजपा नेता मनोज भटनागर सहित कई अन्य लोग ने ट्रेन को देखने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे और सेल्फी ली। उन्होंने चालक से इसकी खूबियों के बारे में विस्तार से जाना। चालक ने बताया कि इस ट्रेन की रफ्तार करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।