महात्मा गांधी का वेश धारण कर बच्चों ने मनमोहा
नजीबाबाद । नगर की शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने महात्मा गांधी का वेश धारण कर सभी का मनमोह लिया।
वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक रमाकांत वालिया, कमलकांत वालिया, इंदु वालिया, रूचिका वालिया की उपस्थिति में प्रधानाचार्य एसपी तिवारी के निर्देशन में बच्चों ने महात्मा गांधी की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नाथ इंडिया कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के प्राचार्य डॉ.वाईएन द्विवेदी के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आयोजित जागरूकता रैली को कॉलेज निदेशक अवनीश अग्रवाल, कार्यकारिणी निदेशक नेहुल अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ.भूपेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
गांव नेकपुर और नांदकार में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। ग्राम प्रधान चंद्रावती, रामनाथ सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज दीपिका विश्नोई ने जागरूकता रैली के साथ गांव में सफाई कर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर रामकिशोर सिंह, अरविंद राजपूत, माधव वर्मा, संदीप नेगी, शबनम का जागरूकता रैली में सहयोग रहा।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एसएस शेखावत और प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के निर्देशन में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर शिक्षक एवं बच्चों ने श्रद्वासुमन अर्पित किए। बच्चों द्वारा गाई रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम..., को सुनकर उपस्थित जन मंत्रमुग्ध हो गए।