फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक शिक्षक न चॉक उठाऐंगे न कलम

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र चंदनपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि अपने बुढ़ापे के सहारे यानी पेंशन की रकम बाजार के जोखिम के हवाले किए जाने से क्षुब्ध राज्य कर्मचारी और शिक्षक 29 से 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार करके सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे। इन तीन दिनों में शिक्षकों न चॉक और न कलम उठाकर विरोध दर्ज कराऐंगे। जिलों से लेकर तहसील स्तर तक इन तीन दिनों में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों के साथ आठ लाख बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षकों भी शामिल होंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी रामवीर सिंह ने कहा कि शिक्षकों ने नई पेंशन नीति पर असंतोष जताते हुए सरकार से न्यूनतम पेंशन गारंटी की मांग की है। केंद्रीय कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रदेश के कर्मचारियों व शिक्षकों ने ‘कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच’ गठित करते हुए आंदोलन का चरणबद्ध कार्यक्रम भी तैयार कर लिया है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने किया। जयवीर सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, वैभव गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, देवराज सिंह, राकेश शर्मा, सरफराज अली, राजपाल सिंह, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें