फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने ग्राम प्रधानों से पौधारोपण में मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद ब्लॉक को मिला 80 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य
विज्ञापन

नजीबाबाद । बीडीओ ने ग्राम प्रधानों से ब्लॉक को मिले 80 हजार पौध रोपण का लक्ष्य पूरा करने में सक्रिय योगदान की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन के वृहद पौध रोपण अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत को कम से कम 600 पौधे रोपित करने हैं।
एनआरएलएम के उपायुक्त और बीडीओ एके मौर्य ने ब्लॉक के ग्राम प्रधानों को शासन की ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियांवयन के साथ पर्यावरण संतुलन के लिए शासन की पौध रोपण अभियान को सफल बनाने की अपील की। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष रोहिताश सिंह, हरप्रीत सिंह संधु, ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार की उपस्थिति में बीडीओ एके मौर्य ने कहा कि प्रकृति को हरा-भरा और शुद्ध रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण के कारण पर्यावरण प्रभावित हुआ है। पर्यावरण संतुलन के लिए पौध रोपण अभियान जरूरी है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक को 80 हजार पौधे रोपित करने है। पौध रोपण में सागौंन, नीम, कठहल सहित बहुवर्षीय फलदार पौधे शामिल है।
विज्ञापन

बीडीओ ने ग्राम प्रधानों से पर्यावरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने और ग्राम पंचायतों को मिले 600 पौधे रोपित करने का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त करने की सलाह दी। एडीओ पंचायत ऋषि कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में एडीओ कृषि विक्रम सिंह, श्याम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वन विभाग पौध शाला से मिलेंगे पौधे
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद में मनरेगा और राज्य वित्त आयोग की धनराशि से पौध रोपण अभियान चलाया जाएगा। ग्राम प्रधानों को कौड़िया और राजगढ़ के घड़ियावाली पौध शाला से पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राम प्रधानों को पौध रोपण में बहुवर्षीय पौधों का रोपण करने और पौध रोपण के बाद उनकी देखभाल और परवरिश के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें