फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की खो नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। खो नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया एक 13 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद फायर सर्विस की टीम ने किशोर के शव को नदी से निकाला।
विज्ञापन

ग्राम चमरावाला निवासी मुन्नू भगत का धेवता साकें द्र (13) पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम मिर्जालीपुर, नगीना देहात गर्मियों की छुट्टी बिताने आया हुआ था। शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब वह गांव के ही अपने दोस्तों शिवा आदि के साथ खो नदी में नहाने चला गया। नहाते वक्त सभी खो नदी के बीच धार में पहुंच गए। उसके दोस्त तो तैरकर दूसरी ओर पहुंच गए लेकिन वह नदी में डूब गया। साकेंद्र के डूबने की जानकारी उसके साथियों ने गांव पहुंचकर नाना और नानी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ महेश कुमार ने तत्काल फायर सर्विस नगीना की टीम को मौके पर भेजा। फायर सर्विस टीम के कृपाल सिंह, सुभाष चंद, चंद्रपाल सिंह, यशपाल सिंह, सुमित कुमार सिंह ने चार घंटे के प्रयास के बाद दोपहर एक बजे करीब साकेंद्र के शव को खो नदी से बाहर निकाला। शव बरामद होते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। नाना ने बताया कि साकेंद्र कक्षा आठ का छात्र था। उसकी तीन बहने है। थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें