फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। गंगा में नहाते समय एक युवक डूब गया। गांव वाले और स्थानीय गोताखोरों ने उसे तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव दयालवाला में मूढ़े बनाने का काम होता है। गांव वाले मूढ़े को बनाने का सामान बांस आदि गंगा पार खादर से लेकर आते हैं। गांव का ही 19 साल का नीरज अपनी मां मंतरेश के साथ मूढ़ा बनाने का सामान लेने के लिए गंगा पार गया था। दोपहर में ट्रैक्टर ट्राली से सामान लेकर आए थे। जोड़े वाली नाव पर ट्रैक्टर चढ़ाकर गंगा पार कर रहे थे। कई गांव वाले भी साथ थे। नीरज गर्मी से राहत पाने के लिए गंगा नदी में कूद गया। अपनी मां मंतरेश देवी के मना करने पर भी वह नहीं माना। गांव वालों के अनुसार जहां नीरज कूदा वहां गहराई ज्यादा थी। वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए गांव के ही युवक तिलकराम ने नदी में छलांग लगा दी। तिलकराम उसके पास तैरकर गया तो नीरज ने उसे कसकर पकड़ लिया। इससे तिलकराम भी नदी में डूबने लगा। वह किसी तरह नीरज से अलग हुआ। उसे गांव वालों ने किसी तरह नाव पर वापस खींच लिया, लेकिन नीरज को बाहर नहीं निकाल सके। नीरज अपनी मां और गांव वालों के सामने ही नदी में डूब गया। उसके नदी में डूबने से हड़कंप मच गया। आसपास के गोताखोर और गांव वाले उसे शाम तक गंगा में तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें