फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने चंदक और आसपास के क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान बुधवार (आज) से नजीबाबाद से दमखम के साथ मालन नदी की सफाई का अभियान शुरू करेंगे। मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने चंदक क्षेत्र में कुछ गांवों में भ्रमण कर किसानों से संपर्क किया।
विज्ञापन

भाकियू के मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव बुडगरा, बुडगरी, अंगाखेड़ी, बहादरपुर सहित कुछ गांवों में भ्रमण किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके गांव मालन नदी के किनारे बसे हैं। मालन नदी का लगातार प्रदूषित होना उनके लिए घातक है। इसका दुष्प्रभाव पर्यावरण पर भी पड़ रहा है। विजय सिंह ने ग्रामीणों को भाकियू द्वारा चलाए जा रहे मालन नदी सफाई अभियान की जानकारी देते हुए इसमें सहयोग की अपील की।
क्षेत्रीय किसानों अजय सिंह, नरदेव सिंह, समर सिंह, दयाराम सिंह, इरशाद अहमद, मो.सादिक ने सफाई अभियान में सहयोग की बात कही। जनसंपर्क अभियान में भाकियू की ओर से पंकज, विकास, धर्मेंद्र, रमेश, राजवीर, विनोद कुमार, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। विजय सिंह ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ता बुधवार (आज) नजीबाबाद पहुंचकर मालन नदी की सफाई में जुटेंगे। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से नजीबाबाद में अभियान में सहभागिता की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें