फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन कर समस्याएं उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा । भारतीय किसान संघ की ओर से मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों ने ओटीएस लागू करने सहित दस साल पुुराने ट्रैक्टरों पर लगे प्रतिबंध को वापस लेने की मांग रखी। सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि बिजली बिलों की अदायगी के लिए ओटीएस योजना को लागू किया जाए। किसानों के ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध वाले काले कानून को वापस लेने की जरूरत है। इसके साथ ही अमरोहा से निकलने वाली मध्य गंगा नहर को पूरा किया जाए। जिससे भूगर्भ जल स्तर ठीक हो सके। इसके साथ ही गांव जीहल में खनन करने वाले पर कार्रवाई की बात रखी। किसानों ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं अधिक दूरी पर लगे बिजली के पोल की दूरी घटाने की मांग रखी। प्रदर्शन करने वालों में चौधरी नरेश सिंह, प्रमोद वर्मा, विशाल शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, अंकित, आबिद, शुभम, आशीष, कृष्ण कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें