फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 महीने पहले लापता युवक की तलाश की

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । दिल्ली से 11 महीने पहले लापता युवक की तलाश में नाना और भाई नजीबाबाद में दर-दर भटके। दरअसल उन्हें एक तांत्रिक ने यह कहकर भेजा था कि लापता युवक नजीबाबाद में नवविकसित कालोनी में मजदूरी कर रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली के थाना अंबेडकर नगर के दलित कैंप निवासी समरपाल सिंह का पुत्र अनुज राठौर उर्फ मोनू (22) नौ अप्रैल 2017 को अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद अनुज का सुराग न लगने पर परिजनों ने अनुज के साथ गए उसके मित्र और उसकी प्रेमिका से पूछताछ की थी, लेकिन पुलिस और परिजनों को अनुज नहीं मिला। समरपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, परिजन लापता अनुज की तलाश में जुटे हैं। लापता अनुज के नाना हरदोई निवासी प्यारे लाल और बड़ा भाई पंकज अनुज की तलाश में नजीबाबाद में भटकते नजर आए। पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें एक तांत्रिक ने यह कहकर नजीबाबाद भेजा है कि यहां वह एक नवविकसित कॉलोनी में मजदूरी करता मिलेगा। प्यारेलाल ने बताया कि नजीबाबाद में जहां-जहां भी कॉलोनियों में निर्माण चल रहा है, उन्होंने भटककर देख लिया, लेकिन लापता अनुज का सुराग नहीं लगा।

लापता के एकाउंट से नहीं हुआ टर्नओवर
नजीबाबाद। लापता अनुज के एकाउंट में डेढ़ लाख रुपये की धनराशि है। एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि जरूरी कागजात सब कुछ अनुज के पास है। वह घर से कुछ भी नहीं लेकर गया। हैरत की बात तो ये है कि 11 महीनों में उसके एकाउंट से एक रुपये भी नहीं निकला। ऐसे में परिजन अनुज के साथ अनहोनी की आशंका से परेेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें