फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक परिचालकों ने खुद ही बंद कराई डग्गामार बस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज चालकों ने खुद ही बंद कराईं डग्गामार बस
विज्ञापन

नहटौर/बिजनौर।
उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के राजस्व को चूना लगा रही डग्गामार बसों को बंद कराने के लिए रोडवेज चालक-परिचालकों ने खुद ही बीड़ा उठाया। निगम के चालकों ने दिल्ली के लिए चलने वाली डग्गामार बसों के सामने रोडवेज बस लगाने के बाद पुलिस को सूचना दी। डग्गामार बसों के संचालकों ने रोडवेज चालक-परिचालकों को भुगतने तक की धमकी दे डाली। पुलिस दो डग्गामार बसों को पकड़कर थाने ले आई। एआरटीओ प्रवर्तन ने थाने पहुंचकर दोनों बसों को सीज कर दिया।
जिले के हर शहर से दिल्ली के लिए डग्गामार बसों का संचालन किया जा रहा है। कई बसें दूसरे शहरों से चलने के बाद नहटौर, बिजनौर से होती हुई दिल्ली जाती हैं। नहटौर से भी चार डग्गामार बस दिल्ली के लिए चलती हैं। इन बसों के चलने से रोजाना रोडवेज को लाखों रुपये के राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। लेकिन पुलिस और विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। मंगलवार सुबह नहटौर से चलने वाली रोडवेज बसों के चालक परिचालकों ने इन्हें बंद करने के लिए खुद ही बीड़ा उठाया। रोडवेज के चालक परिचालक नीरज कुमार, इनेश कुमार, कर्मवीर सिंह, पंकज त्यागी, सतपाल सिंह आदि ने एकत्रित होकर बस स्टैंड के पास सुबह करीब पांच बजे डग्गामार बसों को बंद करने की मांग करते हुए रोडवेज बस डग्गामार बसों के सामने लगा दीं। इस दौरान रोडवेज चालक परिचालकों और डग्गामार संचालकों ने तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस एक बस को पकड़कर थाने ले आई। रोडवेज चालकों का कहना है कि इन बसों के चलने से रोजाना रोडवेज को लाखों रुपये के राजस्व की हानि होती है। कुछ नेताओं के संरक्षण में यह खेल चल रहा है। बिजनौर एआरएम वीके मौर्य को मामले से अवगत कराया गया है। कार्यवाहक थाना इंचार्ज मदन मोहन चतुर्वेदी का कहना है कि डग्गामार वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने नहटौर पहुंचकर दोनों बसों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


दो बसें सीज, बिजनौर में भी चलेगा अभियान
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे का कहना है कि डग्गमार बसों को बंद कराने का जिम्मा रोडवेज का है। क्योंकि रोडवेज को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जानकारी देने पर निगम अधिकारियाें का पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने मंगलवार को नहटौर में दो बसे सीज की हैं। उन्होंने बताया कि गया शीघ्र की पुलिस की मदद लेकर जिला मुख्यालय पर भी रोडवेज स्टैंड के आसपास डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बसों के अलावा कोतवाली शहर में खनन सामग्री के साथ दो ट्रक भी सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें