फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी बी रोगी चिंहित करने के लिए 26 दिसंबर से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । टीबी के रोगियों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डोर-टू-डोर एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाने का फैसला लिया है। ब्लॉक स्तर पर 26 दिसंबर 2017 से नौ जनवरी 2018 तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार की अध्यक्षता में टी बी रोगी चिह्नित करने के लिए 26 दिसंबर 2017 से डोर-टू-डोर एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान में नजीबाबाद ब्लॉक के जलालाबाद, साहनपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में और नजीबाबाद के शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तर्ज पर टी बी रोगी चिह्नित करने का फैसला लिया गया। डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को टी बी रोग से सुरक्षित रखना है। चिकित्सा प्रभारी ने बाल विकास परियोजना, नगरपालिका नजीबाबाद, नगर पंचायत जलालाबाद और साहनपुर के कर्मचारियों से अभियान में सहभागिता को कहा है। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा त्रिपाठी, एसएफआई नजीबाबाद शमशाद अहमद, नगर पंचायत जलालाबाद से नौशाद अहमद, साहनपुर से मो.आरिफ , स्वास्थ्य विभाग से गौरव प्रेमी, महफूज अली, नृपेंद्र कुमार, प्रमोद नेगी, कुंवर सिंह, मो. सालिम, तिलकराज चांदना, मनोज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें