फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाला, धनिया, मिर्च और हल्दी के नमूने लेकर किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने एक साप्ताहिक बाजार से पिसा मसाला, धनिया, लाल मिर्च और हल्दी का नमूना लेकर उसको सीज कर दिया है। इसके अलावा मावा व दूध का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इससे साप्ताहिक बाजार के खाद्य दुकानदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को नजीबाबाद क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में नगीना निवासी वसीम की रेहड़ी से एक क्विंटल पिसा मसाल़ा, 40 किलो पिसी हल्दी, 35 किलो पिसा धनिया और 25 किलो पिसी लाल मिर्च का नमूना लेकर सीज कर दिया है। जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है। इसके अलावा नजीबाबाद के गांव बोरेकी के फुरकान के यहां से दूध, किरतपुर के गांव शाहपुर सुक्खा के जग्गू व कोतवाली देहात के गांव धनौरा के मोहम्मद तालिब के मावा का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि बाजार में बिक रहे मसालों में मिलावट की शिकायत आ रही थी, इसी के आधार पर छापेमारी कर नमूने लिए गए है। अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिले भर के साप्ताहिक बाजार में छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें