फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने सरकारी विभागों से बकाया वसूलने को कमर कसी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (ब्यूरो)। विद्युत वितरण खंड धामपुर ( द्वितीय) के एक्सईएन अमित कुमार सक्सेना ने बताया कि निगम की ओर से अब डिवीजन में सरकारी विभागों से बकाया को जमा कराने को अभियान चलाया जाएगा। कई विभागों को निगम की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि सरकार का पूरा जोर बकाया को शत प्रतिशत तौर पर वसूलने का है। निगम ने सरकार के आदेश पर प्राइवेट और सरकारी बकाया को वसूलने को प्लान के तहत तैयारी कर ली है। प्राइवेट उपभोक्ताओं से तो बकाया को वसूलने को पहले से ही अभियान चलाया जा रहा है। पर अब निगम ने सरकारी विभागों से भी बकाया को जमा कराने की पूरी तरह से तैयारी कर ली है। बताया कि डिवीजन में सभी सरकारी विभागों को मिलाकर तीन करोड़ की बकाया है। इनमें से सबसे ज्यादा बकाया पुलिस थानों और बेसिक और उच्च शिक्षा विभाग पर है। बेसिक शिक्षा विभाग पर करीब एक करोड़ और पुलिस थानों पर करीब डेढ़ करोड़ की बकाया है। बाकी और विभागों पर करीब 50 लाख की बकाया है।एक्सईन से बताया कि सरकार की सौभाग्य योजना ने अब निर्धन परिवारों के घरों में बिजली के फ्री कनेक्शन देकर उनके घरों में उजाला कराया जाएगा। सोमवार को डिवीजन के सभी बिजलीघरों पर निगम की ओर से योजना के तहत लोगों को बिजली के कनेक्शनों को बांटने के लिए मेगा कैंपों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें