फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिलों के गेट पर रात में की ताबड़तोड़ छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर।
विज्ञापन

प्रशासन ने गन्ना खरीद में घटतौली रोकने के लिए शुगर मिलों की घेराबंदी शुरू कर दी है। सोमवार रात गन्ना विभाग की टीमों ने वेश बदलकर शुगर मिल गेट के कांटों पर ताबड़तोड़ छापामारी की। पांच घंटे तक टीम मिल गेट पर जमी रही। डीसीओ ने बिलाई व चांदपुर शुगर मिल पर किसानों के लिए रात में अलाव नहीं जलते मिलने पर शुगर मिलों के अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार प्रशासन को शुगर मिलों द्वारा रात में घटतौली करने की शिकायत मिल रही थी। प्रशासन ने शिकायतों को गंभीरता से लिया। छापामारी की योजना बनाई गई। शुगर मिलों को छापे की भनक तक नहीं लगने दी गई। टीम में कई लोग किसान की वेशभूषा में थेेे। सोमवार की रात गन्ना विभाग की नौ टीमों ने नौ शुगर मिलों के गेट पर औचक छापामारी की। टीम सदस्य यार्ड में गन्ना तुलने आई गाड़ियों को छिपकर खड़े तुलते देखते रहे। कई गाड़ियों की तौल में शक होने पर दोबारा तुलवाया गया। तौल लिपिक छापामारी करने आए सदस्यों को पहचान तक नहीं सके। चेकिंग की प्रक्रिया रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक जारी रही। सुबह को टीम सदस्य मिल कार्यालय में पहुंच गए। डीसीओ के अनुसार शुगर मिलों को किसानों की सुविधा के लिए रात में अलाव जलाने के निर्देश हैं। डीएम इसको लेकर सख्त हैं। बिलाई और चांदपुर शुगर मिल के यार्ड में अलाव जलते नही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें