फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर व बेआसरा लोगों के लिए शैय्यायुक्त आश्रय शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम जगतराज ने कहा कि पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी बेघर व्यक्तियों के लिए जिला मुख्यालय पर 50 शैय्यायुक्त आश्रय स्थल का संचालन शुरू हो चुका है। इसमें बेघर और बेआसरा लोगों को अपेक्षित सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

आश्रय स्थल के भूतल पर कार्यालय, रसोईघर एवं भोजन कक्ष, स्नानघर, भंडार कक्ष, चार दिव्यांगों के लिए डोरमेट्री शैय्या कक्ष एवं दिव्यांगों के लिए शौचालय का निर्माण किया गया है, जबकि प्रथम तल महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है। इसमें 21 महिलाओं के लिए दो डोरमेट्री शैय्या कक्ष, एक स्नानघर, चिकित्सा कक्ष तथा दो लोगों के लिए एक परिवार शैय्या कक्ष का निर्माण किया गया है। द्वितीय तल पुरुषों के लिए निर्धारित है। इसमें 21 पुरुषों के लिए दो डोरमेट्री शैय्या कक्ष एवं दो लोगों के लिए एक परिवार कक्ष तथा एक कक्ष बच्चों के खेल के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आश्रय स्थल का संचालन नगर पालिका परिषद करेगी। आश्रय मेें कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार (मोबाइल नंबर 8810049923) राजस्व निरीक्षक शमीम अहमद (9412354974) और दिलीप कुमार (9690373500) को नियुक्त किया गया है। आश्रय स्थल से संबंधित कोई शिकायत या समस्या के लिए तीनों अधिकारियों के अलावा ईओ से भी उनके नंबर (9410429049) पर संपर्क कर सकते है।

11 अभियुक्तों को किया जिला बदर
बिजनौर। डीएम जगतराज ने 11 अभियुक्तों को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत छह माह के लिए जिला बदर किया है। उन्होंने बताया कि जिला बदर होने वालों में थाना शिवालाकलां के गांव ढाकी निवासी कैलाश, गांव रतनगढ़ के मोहसिन, चांदपुर के कस्बा बास्टा के नसीम, गांव गंधौर के टिंकू, थाना हीमपुरदीपा के गांव मुबारकपुर कलां के शादाब, नूरपुर के गांव सैदाबाद के शाहिद एवं हारून, चांदपुर के गांव कुम्हरिया के कुलदीप, गांव नाईपुरा के बाबू, मोहल्ला सराय रफी के मोहम्मद शुएब शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें