फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से बाहर किए जाएं भ्रष्ट कर्मचारी - स्वामी ओमवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। राजस्वकर्मियों पर रिश्वत लिए बगैर काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने भ्रष्ट कर्मचारियों को जिले से बाहर करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए कुछ ग्राम प्रधानों और किसानों ने राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जाट महासभा के जिला उपाध्यक्ष और नौबहार सिंह ने कहा कि कुछ राजस्व कर्मियों के भ्रष्ट आचरण से तहसील प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने रजिस्ट्रार और कानूनगो पर रिश्वत लिए बगैर काम न करने का आरोप लगाया। एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़े हुए हैं और राजस्वकर्मी प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे ही भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी कर रहें हैं। उन्होंने भ्रष्ट और तीन वर्ष से अधिक समय से तहसील में जमे लेखपालों का अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय ने जांच कर अपेक्षित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में ग्राम प्रधान रोहिताश सिंह, सुशील चौहान, जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह, सदस्य पति सुमंत, सुरेेश राणा, सुनील चौधरी, शेख अकरम, चरण सिंह त्यागी, अरविंद शर्मा, जितेंद्र सिंह, धीर सिंह, जागेेश कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें