फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसे में युवती समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। नगीना रोड पर दो सड़क हादसों में एक युवती समेत चार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भर्ती कराया। जहां से गंभीर अवस्था में बिजनौर रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव जीतपुर पलड़ी निवासी सुहेल 18 वर्ष पुत्र अजीम अपने साथी नगीना के मोहल्ला लालसराय निवासी आमीर 20 वर्ष पुत्र रहीम अहमद के साथ बाइक से नगीना जा रहा था। कोतवाली-नगीना मार्ग पर गांव जीतपुर की पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, बिजनौर के महल्ला काजीपाड़ा निवासी मुज्जमिल अपनी बहन राफिया को लेकर स्कूटी से नगीना से अपने घर जा रहा था। कोतवाली में हाईवे मेें गहरे गड्ढे होने के कारण उसकी स्कूटी गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी। चारों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी लाया गया, जहां से चारों को बिजनौर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें