फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजिंग का शिकार हुए बच्चों को किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। किरतपुर के गांव जीवनसराय में शनिवार के दिन बकरीद पर मेले में चाऊमीन, टिक्की व छोले खाने से बीमार हुए 68 बच्चे बीमार डिस्चार्ज कर दिया गया है। खाद्य विभाग की टीम ने भी खाद्य पदार्थ के चार नमूने लिए है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव जीवन सराय में चाऊमीन, टिक्की व छोले खाने से करीब 68 बच्चे बीमार हो गए थे। परिजनों ने बच्चों को उपचार के लिए किरतपुर व जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को ही 30 बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। रविवार को जिला अस्पताल व किरतपुर में भर्ती सभी बच्चों को सही होने के बाद घर भेज दिया गया है। सीएमओ डा.राकेश मित्तल के मुताबिक सभी की तबियत सही होने के बाद बच्चों को डिस्चार्ज किया गया है। नजीबाबाद एसडीएम उद्धव त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य विभाग के एफएसओ तेज बहादुर ने गांव ढाकी पहुंचकर ठेले वाले सत्यवीर के घर से टिक्की की चटनी व रिफाइंड तथा पप्पू के घर से चाऊमीन व चिल्लीसाेंस का नमूना लिया।
सीओ नजीबाबाद महेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए दो ठेले वालों को पकड़ा गया था। मामले में जांच की गई थी, लेकिन गांव में मेलेे में दर्जनों ठेले लगे हुए थे, तो अभी तक प्रमाणित नहीं हो पाया कि किस ठेले वाले के खाद्य पदार्थ से बच्चों की तबीयत खराब हुई है। किसी गांववाले ने ठेले वालों पर कार्रवाई के लिए कोई तहरीर भी नहीं दी है। सब खाद्य विभाग की रिपोर्ट पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें