फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के समायोजन को शासन ने दी हरी झंड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑन लाइन नहीं, अब जिला कमेटी करेगी शिक्षकों का समायोजन
विज्ञापन

मानक से अधिक तैनात शिक्षकों को भेजा जाएगा दूसरे स्कूलों में
बिजनौर। शिक्षकों के समायोजन को लेकर चल रहे ऊहापोह समाप्त हो गया है। परिषदीय स्कूलों में तैनात मानक से अधिक शिक्षकों का समायोजन करने के लिए शासन ने हरी झड़ी दे दी है। शिक्षकों का समायोजन अब जिला स्तर पर बनी कमेटी करेगी। इसके लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश आते ही शिक्षकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मानक से अधिक तैनात शिक्षकों का समायोजन ऑन लाइन करने केआदेश दिए थे। पिछले बीच दिन से इस पर माथा पच्ची की जा रही थी। पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट नहीं खुली। शिक्षक भी ऊहापोह की स्थिति में थे। मंगलवार को बेसिक शिक्षा सचिव ने शिक्षकों का समायोजन ऑनलाइन करने पर रोक लगा दी तथा जिला स्तर पर ही समायोजन करने के निर्देश जारी किए है। समायोजन के लिए डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी अब शिक्षकों का समायोजन करेगी। जिन स्कूलों में मानक से अधिक शिक्षक तैनात हैं उन्हें दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा। शासन के आदेश को माने तो प्राथमिक विद्यालयों में 30 छात्रों में पर एक शिक्षक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35 छात्रों पर एक शिक्षक का मानक है। विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल, हल्दौर, नजीबाबाद व अल्हैपुर में मानक से अधिक शिक्षक तैनात है। काफी स्कूल ऐसे भी है जिनमें छह से लेकर नौ-नौ शिक्षक भी है। बीएसए कार्यालय ने पहले ही ब्लॉक के सभी खंड़ शिक्षा अधिकारियों से सरप्लस शिक्षकों की सूची मंगा कर ऑन लाइन कर दी थी। जिन शिक्षकों को हटना है उन्हें पहले ही बता दियागया है। समायोजन कराने में ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों के विकल्प पत्रभी भरवाए जाएंगे। इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। समायोजन के लिए आए आदेश से शिक्षकों में खलबली मची है। दूसरी ओर, बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक उन्होंने समायोजन के लिए आए आदेश की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश को जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें