बीएसएनएल कर्मियों ने की भूखहड़ताल
बिजनौर। राष्ट्रीय फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी भूखहड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिलाने की मांग की है।
बीएसएनएम कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को बीएसएनएल कार्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं का कहना है कि कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार वेतन संशोधन का लाभ जनवरी 2017 से दिलाया जाए। जिला सचिव रामगोपाल ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर सुरेश पाल सिंह, धर्मपाल सिंह, शोराज सिंह, नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार शर्मा, प्रीतम सिंह व देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रही।