दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज
घटना के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात रोहन की मौत हो गई। उसके भाई रोहित का उपचार अभी जारी है।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रोहन का शव गांव पहुंचने की संभावना है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
दस अज्ञात समेत आरोपियों पर मुकदमा
घटना के बाद मृतक के पिता चंद्रवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने युसुफ, गुफरान, खुर्शीद, रिजवान निवासी नहटौर, मुकेश निवासी नूरपुर छीपरी समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिया फायर वर्क्स और टीके फायर वर्क्स इंडियन आतिशबाजी फैक्ट्री को सील कर दिया।
एक आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से जेल में
पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े दो आरोपी हेमपुर दीपा प्रकरण में मानक से अधिक विस्फोटक पदार्थ रखने के आरोप में पहले से जेल में बंद हैं। वहीं बृहस्पतिवार को एक अन्य आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार के मुताबिक आरोपी रिजवान विदेश में है, जबकि खुर्शीद अभी फरार चल रहा है।
परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
रोहन की मौत के बाद परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है। गांव के लोगों का कहना है कि यदि आतिशबाजी फैक्ट्री के अवशेषों का समय रहते सुरक्षित निस्तारण किया गया होता तो हादसा टाला जा सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।