बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाकर नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। अब 12 खाद्य पदार्थो की जांच रिपोर्ट आई है, जो जांच में फेल पाए गए।
अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि जानी का चौराहा से गांव जहानाबाद निवासी बलजीत सिंह से मिश्रित दूध का नमूना लिया था, जो जांच फेल आया है। हल्दौर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर आबाद निवासी राजीव कुमार से लिया गया दूध, गांव मुबारकपुर निवासी आरिफ से लिया गया दूध, चांदपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी से अशरफ का क्रीम, चांदपुर क्षेत्र के ग्राम वीरोपुर निवासी धर्मवीर से लिया गया पनीर, कोतवाली देहात निवासी लवकेश कुमार जैन से लिया गया खोया का नमूना जांच में फेल निकला।
नहटौर में नईम अहमद की दुकान से लिया गया आनंद ब्रांड दही, बिजनौर के मोहल्ला जाटान में ओमपाल की दुकान से लिया गया छेना मिठाई, बिजनौर में मोहल्ला काजीपाड़ा में मनोज की दुकान से लिया गया छेना रसगुल्ला, चंदक में राजकमल रस्तोगी की दुकान से लिया गया दही का नमूना भी जांच में फेल आया है।
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव बदौला निवासी जोगेंद्र की दुकान से लिया गया बेसन के सेल, गांव अकबरपुर निवासी पीयूष से लिया गया खोया, बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी जुबैर की दुकान से लिया गया दही का नमूना जांच में फेल पाया गया। अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि सभी मिलावटखोरों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। दूध में पानी, मिठाई में आटा, मैदा की मिलावट मिली है।